किसान संघ का सांकेतिक धरना कल
किसानोंके बिजली, पानी एवं बैंक में घोटालों के खुलासों के लिए भारतीय किसान संघ की ओर से सिवाना उपखंड कार्यालय के आगे एक दिवसीय सांकेतिक धरना मंगलवार को दिया जाएगा।
किसान संघ के तहसील अध्यक्ष विशन सिंह सोमड़ा महामंत्री सुमेरसिंह बालावत ने बताया की राज्य सरकार किसानों के साथ कुठाराघात कर रही है। बिजली विभाग एवं बैंक में हो रहे घोटालों के खुलासों नहीं हुए तो किसान सड़कों पर उतरेंगे। अध्यक्ष सोमड़ा ने बताया की धरने में किसानों को बीमा के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।