छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन कल
बालाेतरा. डीआरजेकन्या कॉलेज छात्रासंघ कार्यालय का उद्घाटन 26 सितंबर को सवेरे 11 बजे होगा। छात्रासंघ अध्यक्षा लविना छाजेड़ ने बताया कि समारोह में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सह मंत्री लोकेंद्रसिंह, पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जसवंतसिंह इंदा, पचपदरा विधायक अमराराम चौधरी, बायतु विधायक कैलाश चौधरी, सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल, नगरपरिषद के सभापति महेश बी चौहान, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष मदनराज चौपड़ा रमेश गुप्ता बतौर अतिथि शरीक होंगे।