शीतला माता मैला मैदान में अतिक्रमण
कस्बेके आबादी क्षेत्र में पादरू रोड पर स्थित शीतला माता मैदान राजस्व विभाग की अनदेखी के कारण अतिक्रमण की आगोश में आने से साल दर साल संकरा होता जा रहा है। वहीं धार्मिक मेले की महत्ता के चलते हर साल श्रद्धालुओं की तादात बढ़ती जा रही है। सिवाना मुख्यालय पर शीतला माता का मुख्य मेला भरे जाने से मेले में हर वर्ष कस्बे सहित क्षेत्र के दर्जन गांवों से हजारों लोग आते हैं, लेकिन पूर्व में आरक्षित मेला मैदान की भूमि पर अतिक्रमण होने के कारण मेला मैदान वर्तमान में बिल्कुल सिकुड़ चुका है। आधी से अधिक भूमि पर अतिक्रमियों की ओर से अवैध निर्माण कर दिए जाने से मेले का अस्तित्व विलुप्त होने की कगार पर है। मेला मैदान से प्रतिवर्ष आने वाले मेलार्थियों की बढ़ती संख्या से सही व्यवस्थाओं को अंजाम देना टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। भूमाफिया अतिक्रमियों की ओर से वर्षांे से अतिक्रमण करने मेला मैदान को संकरा करने के बावजूद गत 20 साल से लगातार राजस्व विभाग कार्रवाई को लेकर मौन धारण किए बैठा है। मैदान के चारों तरफ प्रवेश मार्गाें पर अतिक्रमण हो जाने से आवागमन के मार्ग भी बंद हो गए हैं। पंचायत प्रशासन को प्रति वर्ष मेला आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर पसीने छूट रहे है। हर वक्त बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। अतिक्रमण से संकरे हुए मेला मैदान में प्रति वर्ष हजारों की संख्या में मेलार्थियों की आवक को देखते हुए बड़े हादसे का भय बना रहता है। वाहनों की पार्किंग व्यवस्था के लिए जगह उपलब्ध नहीं होने तथा बीच मैदान में मेला आयोजन के समय आपात व्यवस्था करना मुश्किल हो जाता है। आयोजन के समय आपात वाहनों को भी अंदर प्रवेश करना मुश्किल हो जाता है।
सौंपाज्ञापन : अतिक्रमणहटाने की मांग को लेकर कई बार राजस्व प्रशासन के अधिकारियों उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया। मगर आज दिन तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। 1999 से लगातार मेला मैदान को अतिक्रमण मुफ्त किए जाने की मांग की जा रही है। अतिक्रमण अव्यवस्था को हटाने की मांग को लेकर सरपंच जमनादेवी मेघवाल सभी वार्ड पंचों ने सिवाना एसडीएम गोमती शर्मा को ज्ञापन सौंपा।
^समय-समयपर अतिक्रमण हटाने की मांग उपखंड प्रशासन से की गई। लेकिन आज दिन तक ठोस कार्रवाई नहीं। चंदनसिंहराजपुरोहित, पूर्वमेला कमेटी अध्यक्ष, सिवाना