पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समाज कल्याण सप्ताह का शुभारंभ एक से

समाज कल्याण सप्ताह का शुभारंभ एक से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेमें 1 से 7 अक्टूबर तक समाज कल्याण सप्ताह का आयोजन होगा। जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम करवाए जाएंगे। विभाग के सहायक निदेशक संजय सावलानी ने बताया कि 1 अक्टूबर को वृद्ध कल्याण दिवस के साथ समाज कल्याण सप्ताह का शुभारंभ किया जाएगा। इस दिन वृद्ध व्यक्तियों की पेंशन स्वीकृत करने के साथ ही वयोवृद्ध व्यक्तियों का सम्मान किया जाएगा। 2 को एससी कल्याण दिवस पर सुबह 7.30 बजे अहिंसा चौराहा पर गांधीजी की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ गांधीजी के प्रिय भजन तथा रामधुन की प्रस्तुति दी जाएगी। इस दिन वृद्ध व्यक्तियों की चिकित्सा संबंधी जांच, स्वच्छ भारत सप्ताह अभियान के समापन अवसर पर संबंधित विभाग के साथ किए कार्यों की चर्चा तथा एससी की बस्तियों में बिजली पेयजल सुविधाओं की तकनीकी समस्याओं के समाधान का कार्य किया जाएगा। 3 को दिन में अपराधी सुधार दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन सुबह 11 बजे जिला कारागृह में बंदी कल्याण के लिए विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। 4 को बाल दिवस पर सुबह 10 बजे एससी बस्तियों में बच्चों के स्वास्थ्य की जांच तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बाल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। साथ ही बाल कल्याण समिति द्वारा किशोर गृह एवं श्योर संस्थान का विजिट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 5 को महिला कल्याण दिवस पर सुबह 10 बजे महिलाओं की समस्याओं पर विचार गोष्ठी, महिलाओं के लिए प्रशिक्षण प्रारंभ करने तथा भामाशाह योजनांतर्गत महिलाओं के बैंक खाते खुलवाने का कार्य किया जाएगा।

6 को जन चेतना दिवस पर राजकीय छात्रावास सिवाना में शाम 5.30 बजे सामाजिक कुरीतियों पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समाज कल्याण सप्ताह के समापन समारोह में 7 अक्टूबर को शाम 5.30 बजे मूक बधिर एवं अंध विद्यालय बाड़मेर में विशेष योग्यजन कल्याण दिवस मनाया जाएगा