पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तेलवाड़ा के गाेगाजी मंदिर में यज्ञ का आयोजन

तेलवाड़ा के गाेगाजी मंदिर में यज्ञ का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रमणिया. सिवानाउपखंड की छप्पन की पहाड़ियों में स्थित गोगाजीधाम तेलवाड़ा में नवरात्रि पर्व के पांचवें दिन यज्ञ का आयोजन महंत नारायणगिरी महाराज के सानिध्य में हुआ। इस दौरान ग्रामीणों ने सर्व मंगल की कामना को लेकर यज्ञ में आहुतियां दी। महंत जगदीशगिरी, रुद्रगिरी, शैलेन्द्रगिरी नित्यानंद आचार्य के मंत्रोच्चार पर आहुतियां दी गई। यज्ञ में मुख्य यजमान के रूप में रतनपुरा मठाधीश सुन्दरगिरी महाराज मौजूद थे। इनके अलावा मदनसिंह, जुगतसिंह, जेठूसिंह, गणपतिसंह, सुमेरसिंह, भवानीसिंह, नरेंद्रसिंह सहित ग्रामीण मौजूद थे।

रमणिया. यज्ञमें आहुतियां देते हुए।