पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विधायक ने किया सभा भवन का लोकार्पण

विधायक ने किया सभा भवन का लोकार्पण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रमणिया |सिवानाउपखंड के काठाड़ी ग्राम पंचायत के राजस्व गांव धरबला की ढाणी में विधायक कोटे से नवनिर्मित सभा भवन का लोकार्पण सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल ने किया। भायल ने कहा कि सरकार प्रत्येक वर्ग की सेवा के लिए हमेशा तत्पर है। विकास कार्यों के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आने देगी। मुख्यमंत्री की ओर से सिवाना क्षेत्र के जल संरक्षण के लिए करोड़ों रुपए का बजट आवंटन कर क्षेत्र में बरसात के पानी की सरंक्षण की योजनाएं लागू की। चिकित्सा, शिक्षा ग्रामीण रोजगार के लिए कई योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को दिया जा रहा है। भायल ने प्रधानमंत्री बीमा योजना सहित केंद्रीय सरकार की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। पूर्व सरपंच प्रेमसिंह काठाड़ी, जेठूसिंह तेलवाड़ा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...