- Hindi News
- नोडल अधिकारियों प्रभारियों को किया निर्देशित
नोडल अधिकारियों प्रभारियों को किया निर्देशित
सिवाना. सिवानाबीईईओ हुकमाराम भील ने सभी नोडल अधिकारियों नोडल प्रभारियों को विभिन्न कार्याें के लिए निर्देशित किया।
बीईईओ हुकमाराम भील ने बताया कि सभी नोडल अधिकारियों को अपने नोडल क्षेत्र के सभी कुक कम हेल्पर के नाम का एसबीबीजे बैंक में शून्य राशि से खाता खुलवाने के निर्देश दिए। साथ ही बताया कि खाता खुलने से कुक कम हेल्पर का भुगतान सीधे उनके खातों में किया जाएगा। इसके अलावा सिवाना ब्लॉक क्षेत्र के सभी नॉडल प्रभारी को 8 से 14 दिसंबर तक चलने वाले स्वच्छ राजस्थान सप्ताह के तहत स्कूल में विभिन्न गतिविधियों, स्वच्छता पर भाषण चित्रकला प्रतियोगिता तथा स्वच्छता अभियान के बारे में प्रतिवेदन तैयार कर 15 दिसंबर तक कार्यालय में आवश्यक रूप से जमा करवाने के निर्देश दिए।