पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक साल बीता, कई वायदे अधूरे

एक साल बीता, कई वायदे अधूरे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशकी भाजपा सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल ने सिवाना विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं और उनकी ओर से किए गए प्रयासों के साथ कार्यों का ब्याैरा आमजन के साथ साझा किया।

उन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले विधानसभा क्षेत्र की जनता से कई वायदे किए थे, उनमें से कुछेक तो पूरे कर दिए और काफी वायदे अभी भी अधूरे पड़े हैं। भायल ने भास्कर से बातचीत में बताया कि क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रखी गई है और ही रहेगी।

मैं इसके लिए सदैव तत्पर हूं और रहूंगा। क्षेत्र का विकास प्राथमिकता के साथ होगा। सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल की अभिशंषा पर 1.80 करोड़ के विकास कार्याें की स्वीकृति हो चुकी हैं।

पेयजल व्यवस्था

पेयजलव्यवस्था के संबंध में उन्होंने बताया कि उम्मेदसागर-धवा-खंडप परियोजना का पानी 57 गांवों में पहुंचाया। शेष गांवों में शीघ्र पाइप लाइन बिछाकर पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ कर दी जाएगी।

बैंकिंग

ग्रामीणक्षेत्र में लोगों को लेनदेन के लिए शहरों की ओर दौड़ लगानी पड़ती है। इसके समाधान के लिए ग्रामीण क्षेत्र में बैंक खोला जाएगा। इसके प्रस्ताव बनाकर बैंक अधिकारी मुख्यमंत्री को दे दिए हैं।

उपखंड क्षेत्र में सिवाना-मोकलसर-जालोर स्टेट हाइवे 38 को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करवाया। वहीं 17 ग्राम पंचायतों में गौरव पथ की स्वीकृति दिलाई।

सड़क परिवहन

यातायात सेवा

विधायकभायल के कार्यकाल में ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को ग्रामीण रोडवेज बस से जोड़ा गया। उन्होंने चार में से 2 बसों की स्वीकृति करवाई। साथ ही सिवाना से जयपुर के लिए रोडवेज की बस सेवा का संचालन करवाने के लिए प्रयासरत है।