पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिवाना प्रधान ने किए हिंगलाज दर्शन

सिवाना प्रधान ने किए हिंगलाज दर्शन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिवाना |नवनिर्वाचित प्रधान गरिमा राजपुरोहित ने सोमवार को हिंगलाज मंदिर में दर्शन-पूजन की। राजपुरोहित ने मंदिर में विधिवत दर्शन कर क्षेत्र में खुशहाली की कामना की। इस दौरान रामसिंह, गजेंद्रसिंह, चंदनसिंह, भंवरसिंह आदि मौजूद थे।

जूंझारमादाजीमंदिर की वर्षगांठ कल

सिवाना|उपखंड के गुड़ा में स्थित जूंझारमादाजी सोढ़ा मंदिर की वर्षगांठ 11 फरवरी को धूमधाम से मनाई जाएगी। ट्रस्ट सदस्य रूपसिंह राजपुरोहित ने बताया कि जूंझारमादाजी सोढ़ा मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। पूर्व रात्रि पर भजन संध्या आयोजित होगी। वहीं बुधवार को सुबह महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा।

स्वच्छताअभियान के तहत श्रमदान

थोब|क्षेत्र के शारदा माध्यमिक विद्या मंदिर बागावास में सोमवार को स्वच्छता अभियान के तहत विद्यार्थियों ने श्रमदान किया। प्रधानाध्यापक अशोक कुमार, सचिव रमेशचंद्र दाधीच ने स्वच्छता अभियान के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर निबंध पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।