पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विवाहिता के साथ मारपीट, मामला दर्ज

विवाहिता के साथ मारपीट, मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिवाना. सिवानाथाने के कुंडल गांव की रेलों की ढाणी सरहद में खेत में काम करने जा रही एक विवाहिता के साथ तीन जनों ने मिलकर मारपीट कर चोटें पहुंचाई और कपड़े फाड़कर लज्जाभंग की। मारपीट में गंभीर चोटें आने से महिला को घायल अवस्था में इलाज के लिए सिवाना राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस के अनुसार घटना के संबंध में पीड़िता भागुदेवी प|ी नरसाराम दर्जी निवासी रेलों की ढाणी कुंडल ने मामला दर्ज कराया कि सोमवार सुबह करीब 8 बजे वह अपने खेती कार्य के लिए जा रही थी। इस दरम्यान बीच रास्ते में अभयसिंह, नरपतसिंह मगसिंह ने मिलकर उसके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की, जिससे उसके शरीर में अंदरुनी चोटें आई तथा कपड़े फाड़कर लज्जाभंग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

सिवाना. राजकीयचिकित्सालय में भर्ती विवाहिता।