- Hindi News
- वैष्णव युवा मंच ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
वैष्णव युवा मंच ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
सिवाना. कस्बेके हिंगलाज कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर परिसर में दोबारा किए अतिक्रमण को हटाने की मांग को लेकर वैष्णव युवा विकास समिति ने कलेक्टर के नाम एसडीएम गोमती शर्मा को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया कि वार्ड नंबर एक हिंगलाज कॉलोनी में हिंदुओं के आराध्य देव हनुमानजी का प्राचीन मंदिर स्थित है। मंदिर में पूजा के लिए वैष्णव समाज की ओर से पुजारी नियुक्त किया है। मंदिर परिसर की जमीन पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण करने की कोशिश की जिसे प्रशासन ने रोक दिया। लेकिन कुछ दिनों बाद पुन इन्हीं अतिक्रमियों ने मंदिर परिसर की जमीन पर अतिक्रमण कर दिया। उन्होंने बताया कि अतिक्रमी पुजारी को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। प्रशासन इसे गंभीरता से लेते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करें।