ग्रामसेवक कनिष्ठ लिपिकों की बैठक आज
समदड़ी | पंचायतसमिति सिवाना समदड़ी के सभी ग्रामसेवक कनिष्ठ लिपिकों की बैठक गुरुवार सुबह 11 बजे पंचायत समिति सिवाना सभागार में आयोजित होगी। बीडीओ जितेंद्रसिंह सांदू ने बताया कि बैठक में कनिष्ठ लिपिकों ग्रामसेवकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। बैठक में सभी कनिष्ठ लिपिकों ग्रामसेवकों की उपस्थिति अनिवार्य है।