बच्चों को स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा पिलाया
आयुर्वेदचिकित्सा विभाग राजस्थान एवं लॉयंस क्लब जसोल के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को कस्बे के राजकीय आयुर्वेद औषधालय में आयुर्वेदिक काढ़ा बनाकर तैयार कर कस्बे के विभिन्न स्कूलों में विद्यार्थियों समेत स्कूल स्टाफ को आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया गया।
राजकीय आयुर्वेद औषधालय जसोल के उप वैद्य रामकिशोर शर्मा ने बताया कि आयुर्वेदिक काढ़ा खासकर स्वाइन फ्लू के लिए बनाया गया है। ये काढ़ा गोजिव्यादि क्वाथ, तुलसी, दशमूथ क्वाथ, महारास्ना दिववाथ, धनिया, मिश्री (नवात), नीम गिलोज, दाड़िम का छिलका, ड्राई फ्रूट (मेवा) आदि कई जड़ीबूटियों से तैयार किया हुआ है। उन्होंने बताया कि काढ़ा पिलाने में लॉयंस क्लब जसोल का पूरा सहयोग मिला है। इस अवसर पर लॉयंस क्लब जसोल के अध्यक्ष अशोककुमार ढेलड़िया, पूर्व जोन चेयरमैन कांतिलाल ढेलड़िया, जगदीश संत, त्रिलोकचंद प्रजापत, नारायणसिंह, महावीर भंसाली, करणसिंह, तनसुख तातेड़, उषभराज तातेड़, जगदीश राव, राजेंद्र ढेलड़िया राजेंद्र तातेड़ सहित प्रबुद्धजन मौजूद थे।
मोकलसर.स्वाइनफ्लू बीमारी की रोकथाम के लिए बुधवार को आयुर्वेद विभाग की ओर से क्षेत्र की विभिन्न स्कूलों में स्वाइन फ्लूरोधी काढ़ा पिलाया गया।
सिवाना आयुर्वेद अस्पताल प्रभारी डॉ. कैलाश गर्ग तथा मोकलसर अस्पताल प्रभारी मोहनलाल गौड़ ने स्कूल के सभी विद्यार्थियों को स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा पिलाया। इस दौरान विद्यार्थियों को स्वाइन फ्लू के लक्षण उनके बचाव के बारे में जानकारी दी गई इस अवसर पर प्रवीण सिसोदिया, रमेश बारड़, लतीफ खां, राकेश भाटी सहित ग्रामीण मौजूद थे।
समदड़ी.रानीदेशीपुरागांव स्थित आंगनवाड़ी केंद्र नंबर 3 पर बुधवार को स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए बच्चों ग्रामीणों को आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया गया। इस अवसर पर आयुर्वेद चिकित्सा डाॅ. अच्युतानंद त्रिपाठी की मौजूदगी में पर्यवेक्षक कनु शर्मा ने 80 बच्चों सहित 150 ग्रामीणों को आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नीतु व्यास ने स्वाइन फ्लू रोग के लक्षण, बचाव के उपाय के बारे में जानकारी दी। आशा सहयोगिनी रेखा सहायिका श्रीमती रेवंतीदेवी मेघवाल ने अपना सहयोग दिया।
जसोल. बच्चों को काढ़ा पिलाते हुए क्लब के पदाधिकारी।