पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मनुष्य जीवन अनमोल है, इसे व्यर्थ नहीं गवाएं : महाराज

मनुष्य जीवन अनमोल है, इसे व्यर्थ नहीं गवाएं : महाराज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपखंडके गुड़ा गांव स्थित जुंझार मादाजी मंदिर की वर्षगांठ पर बुधवार को ब्रह्मधाम आसोतरा गादीपति तुलछाराम महाराज भारत साधु समाज के प्रदेशाध्यक्ष निर्मलदास महाराज के सानिध्य में समारोह का आयोजन किया गया।

ब्रह्मधाम गादीपति तुलछाराम महाराज ने आपसी भाईचारे की भावना तथा वैरभाव से रहते हुए जीवन जीने की बात कही। उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन बहुत ही मुश्किल से मिलता है। इसे व्यर्थ नहीं गंवाकर अच्छे कार्य करने करने चाहिए। महंत निर्मलदास महाराज ने कहा कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ अधिकाधिक बालिकाओं को स्कूल से जोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि समाज की छत्तीस कौम को साथ लेकर चलें तथा समाज में फैल रही कुरितियों को त्याग कर आगे बढ़ें। इससे पूर्व पंचायत समिति सिवाना से नव निर्वाचित प्रधान गरिमादेवी पुरोहित ने मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना की। पुरोहित ने समाजबंधुओं से बालिका शिक्षा पर जोर देने की बात कही। मंदिर की वर्षगांठ को लेकर मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी मन मोहक फूलों से सजाया गया।

भजनसंध्या में बही भक्ति की सरिता : वर्षगांठकी पूर्व रात्रि में भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें ख्यातिनाम भजन कलाकारों की ओर सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। इस दौरान हवन यज्ञ का कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यज्ञ में यजमानों की ओर से आहुतियां दी गई। इसके बाद विभिन्न चढ़ावों के लिए बोलियां लगाई गई।

महाप्रसादी का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मनफूलसिंह आडासर, हीरसिंह, सवाईसिंह इंद्राणा, मुकनसिंह पादरू, बुधसिंह धारणा, मोहनसिंह सिणेर, जबरसिंह रमणिया, हीरसिंह मिठौड़ा भोपालसिंह ईटवाया सहित समाजबंधु मौजूद थे।

सिवाना. समारोह में उपस्थित लोग।