पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क विस्तारीकरण की कछुआ चाल बनी परेशानी का सबब

सड़क विस्तारीकरण की कछुआ चाल बनी परेशानी का सबब

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिवानासे काठाड़ी (जालोर सीमा तक) गत सात साल से चल रहे सड़क विस्तारीकरण की कछुआ चाल वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। सड़क के साइड में बड़े गड्ढे बनने से हरदम हादसे की आशंका बनी रहती है। उल्लेखनीय है कि सिवाना से काठाड़ी 30 किमी के राजमार्ग पर मनरेगा के तहत 23 फीट चौड़ाई में डामरीकरण का कार्य शुरू चल रहा है।

मनरेगा श्रमिकों के भरोसे मार्ग के दोनों तरफ पटरियों के ग्रेवल का कार्य भी पूरा नहीं हो पाया है। इस कारण वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी उठाते हुए जर्जर सड़क पटरियों के अभाव में हर समय हादसे के भय से गुजरना पड़ रहा है। अब तक इस मार्ग पर कई छोटे-बड़े हादसों में निर्दोष लोग जान गंवा चुके है। वाहनों को साइड नहीं देने पर कई बार वाहन चालक आपस में उलझ जाते हैं। ऐसे में कई बार मामला बढ़ जाने पर पुलिस प्रशासन को हस्तक्षेप कर मामले को शांत करवाना पड़ता है।

हादसोंके बाद भी सबक नहीं

राजमार्गपर आवागमन में बाधा गत साल से सड़क विस्तारिकरण कार्य की कछुआ चाल के कारण बढ़ते हादसों के बावजूद संबंधित विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा है। वहीं मनरेगा में ही श्रमिकों के भरोसे कार्य को लंबित किया जा रहा है।

कार्यजल्द हो पूरा

^लंबेसमय से राजमार्ग 38 पर सिवाना से काठाड़ी तक आमजन को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। मनरेगा की बजाय यह कार्य ठेका प्रथा में करवाकर शीघ्र कार्य पूरा किया जाए। जयप्रकाशरामदेव, एडवोकेट, सिवाना