आवारा पशुओं से परेशानी
सिवाना |कस्बे में जगह जगह हर गली मोहल्ले सहित मुख्य बाजार में आवारा पशुओं के झुंड नजर आते हैं। ये आवारा पशु हर समय धमाचौकड़ी करते रहते हैं।
इससे आने जाने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार आवारा पशु आपस में भीड़ जाने से हर दम बड़े हादसे की आशंका रहती है। इन आवारा पशुओं के रोकथाम की कोई माकूल व्यवस्था नहीं होने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इनके कारण कई बार मोटर साइकिल सवार भी घायल हो चुके हैं