विश्वकर्मा जयंती पर प्रतिभाओं का सम्मान
सिवानाउपखंड मुख्यालय पर सुथार समाज की ओर से आयोजित होने वाले भगवान विश्वकर्मा जयंती महोत्सव पर कई आयोजन होंगे। इस दौरान समाज की प्रतिभाशाली प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा।
14 फरवरी से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम के दौरान सुथार समाज भवन अरट का जाव सिवाना में कक्षा 3 से 12 तक के छात्रों के लिए विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्राथमिक स्तर कक्षा 3 से 5, उच्च प्राथमिक स्तर कक्षा 6 से 8 माध्यमिक स्तर कक्षा 9 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए विषय आधारित प्रतियोगिता का आयोजन होगा। उच्च माध्यमिक स्तर तक के छात्रों के लिए सामान्य ज्ञान सामान्य हिन्दी अंग्रेजी भाषा स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। साथ ही बालिकाओं के लिए मेहंदी, रंगोली चित्रकला का आयोजन 14 फरवरी को दोपहर दो बजे से होगा।
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बालक बालिकाओं को 20 फरवरी विश्वकर्मा जयंती पर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही कक्षा 10, 12 वीं, स्नातक एवं इससे अधिक योग्यता में प्रथम श्रेणी प्राप्त प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा।