‘बालिकाएं नए आयाम छूकर देश का नाम रोशन करें’
गार्गीपुरस्कार वितरण समारोह राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सिवाना में आयोजित हुआ। समारोह की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना के साथ विधायक हमीरसिंह भायल के द्वारा दीप प्रज्जवलित करने से हुई।
बालिकाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। समारोह को संबोधित करते हुए सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि प्रतिभाएं छिपी नहीं रहती है। आज यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि इन प्रतिभावान बालिकाओं ने उच्च प्रतिशत अंक प्राप्त कर गार्गी पुरस्कार प्राप्त किए हैं। ये बालिकाएं नए आयाम छूकर देश का नाम रोशन करें। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं एक महिला है जो उनकी इच्छा ही कि मेरे प्रदेश की बालिकाएं आगे बढ़ें और प्रदेश का नाम रोशन करें।
उपखंड अधिकारी सुरेंद्रसिंह मीणा ने प्राचीन वैदिक काल में महिलाओं की स्थिति से अवगत करवाते हुए आज के इस आधुनिक युग में तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर आगे बढ़ने का आह्वान किया। गार्गी छात्रा पुरस्कार प्राप्त बालिका दिव्या रतनू ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा दिए जाने वाले गार्गी पुरस्कार से बालिकाओं में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है साथ ही हमारे अभिभावक भी ज्यादा ध्यान देते हैं कि मेरी बेटी भी पुरस्कार प्राप्त करे।
प्रधान गरिमा राजपुरोहित ने बालिका शिक्षा पर प्रकाश डाला। सिवाना में कुल 34 बालिकाओं को गार्गी पुरस्कार के तहत चैक वितरित किए गए। कुल 17 बालिकाओं को प्रथम किश्त के रूप में तीन हजार रुपए का चैक तथा 17 को द्वितीय किश्त के रूप में 5 हजार के चैक प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन वेलाराम प्रजापत ने किया। इस अवसर पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य मोहनसिंह राठौड़, व्याख्याता अनिल सोनी, राजेन्द्रसिंह यादव, आर पी शंकरलाल राजपुरोहित, बजरंग सिंह विद्यालय स्टाफ सहित बालिकाएं मौजूद थी
सिवाना. बालिका को गार्गी पुरस्कार