प्रताप युवा शक्ति की बैठक आयोजित
सिवाना | प्रतापयुवा शक्ति की बैठक का आयोजन ओम चिल्ड्रन हॉउस में ब्लॉक अध्यक्ष गणपतसिंह गोलिया की अध्यक्षता में रखा गया। बैठक को संबोधित करते हुए गोलिया ने कहा कि समाज किसी संगठन का मोहताज नहीं है। किसी भी संगठन की प्राथमिकता समाज हो एवं उसके लिए कार्य करे। समाज रूपी मां की सेवा करे। उन्होंने 14 फरवरी को राजपूत समाज द्वारा आयोजित नशा मुक्ति अभियान में शामिल होने का आव्हान किया। साथ ही बैठक में सभी स्वजातीय बन्धुओं को भाग लेने की अपील की गई। इस दौरान युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं को स्वजातीय बंधुओं को कार्यक्रम में लाने की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में महिपालसिंह भायल, पृथ्वी सिंह धीरा, युवा उधमी ईश्वरसिंह महेचा मीठा, चैनसिंह भाटा, गजेन्द्रसिंह तेलवाड़ा, गोपालसिंह भाटा, अशोक सिंह पादरू, महावीरसिंह गुड़ानाल, मांगूसिंह, नरेन्द्रसिंह सिणेर, जसवंत सिंह मवडी, खेतसिंह इंद्रोका आदि उपस्थित थे।