गुरु मंदिर की वर्षगांठ धूमधाम से मनाई
कस्बेके मोकलसर रोड पर स्थित चंपावाडी जैन श्वेताम्बर संस्थान के तत्वावधान में गुरुवार को सींमधर स्वामी जिन मंदिर जिन कुशल सूरी दादावाडी एवं गुरू मंदिर की पन्द्रहवीं वर्षगंाठ धूमधाम से मनाई गई।
इस दौरान नवर्निमित नाकोडा भैरव अतिथि निवास वातानूकुलित भवन का शिलान्यास समारोह बुद्विसागरसूरी समुदायवर्तिय विश्वोदय किर्तीसागर प्रसमर| विजय आदि के पावन निश्रा मे आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान जैन समाज के सैकडों श्रावक श्राविकाओं ने भारी उत्साह के साथ भाग लिया। गुरूवार को प्रात: 8.30 बजे शुभ मुहूर्त मे नूतन अतिथि भवन का शिलान्यास किया गया।
इस मौके पर म.सा. बुद्विसागरसूरी समुदायवर्तिय विश्वोदय किर्तीसागर प्रसमर| विजय. आदि ने प्रवचन के दौरान कहा कि मानव जीवन बडे ही पुण्य से मिला है। अत: हमे सदैव धर्मराधना मे लीन रह कर अग्रणी रहते हुए अपने जीवन का कल्याण करना चाहिए।
नवकारसीके लाभार्थी परिवार का हुआ बहुमान
चंपावाडीकी 15 वी वर्षगंाठ कार्यक्रम के दौरान नवकारसी के लाभार्थी परिवार सुमेरमल, पुखराज, शांतिलाल, चंपालाल, महेन्द्रकुमार, राजेन्द्रकुमार, विरेन्द्रकुमार, तुषारकुमार बेटा पोता नरसींगमल भोना भेरोणी परिवार का चंपावाडी ट्रस्ट के द्वारा बहुमान किया गया। इससे पूर्व सतरभेदी पूजा का आयोजन हुआ।
जिसमे संगीतकार महेश भंडारी ने शानदार संगीत की प्रस्तुतिया दी। दोपहर 12.39 बजे परमात्मा के मंदिर शिखर पर ध्वजारोहण किया गया। दोपहर को दो बजे दादागुरूदेव की पूजा के साथ कार्यक्रम समपन्न हुआ कार्यक्रम के अंत मे चपांवाडी ट्रस्ट मंडल के अध्यक्ष वंशराज भंसाली ने आगन्तुको का आभार जताया। इस दौरान वंशराज भंसाली, डुगरचंद चौपडा, चंपालाल भंसाली, पुखराज चौपडा, शंातिलाल चौपडा, भवंरलाल बागरेचा, बाबूलाल भंसाली, जेठमल कवाड, सांकलचंद जीरावला, झणकार चौपडा, नरेद्र संकलेचा, महेन्द्र छाजेड, महेश नाहटा, रायचंद भंसाली, शंकरलाल चौधरी सहित जैन समाज के सैकडों लोग मौजद थे।