पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जनसुनवाई में मुखरित हुई पंचायत स्तर की छोटी छोटी समस्याएं

जनसुनवाई में मुखरित हुई पंचायत स्तर की छोटी-छोटी समस्याएं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अटलसेवा केन्द्र में गुरुवार को आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में पंचायत समिति स्तर की समस्याएं मुखरित हुई। तीन घंटे में पानी, बिजली, अतिक्रमण स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी समस्याओं को अंबार लगा। इन समस्याओं का समाधान पंचायत समिति स्तर के अधिकारी कर सकते हैं, लेकिन अफसरों के रूचि नहीं लेने से समस्याएं बरकरार है। फरियादी हर माह कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचते हैं।

अफसर समस्याओं के समाधान में रूचि नहीं ले रहे हैं। इस मामले को कलेक्टर सुधीर शर्मा ने गंभीरता से लेते हुए पहली बार वीडियो कांफ्रेंस के जरिए एसडीएम विकास अधिकारियों को जमकर लताड़ पिलाई। अफसरों को नसीहत दी कि आगामी जनसुनवाई से पहले लंबित समस्याओं का समाधान करें। इस मौके पर एसपी परिस देशमुख ने पुलिस विभाग से जुड़े मामलों की सुनवाई करते हुए अफसरों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक में जिला कलक्टर सुधीर शर्मा, जिला पुलिस अधीक्षक परिस देशमुख, मुख्य कार्यकारी अधिकारी एमएल नेहरा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओपी बिश्नोई ने आम जन की समस्याएं सुनी। बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने नगर परिषद में स्थाई भामाशाह शिविर लगाने सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि प्रत्येक सब सेन्टर पर एएनएम आवश्यक रूप से लगाने की मांग रखी।

केस 3

केस 2

केस 1

मुखरित हुई समस्याएं

औद्योगिकक्षेत्र प्रथम चरण बाड़मेर में दुकान के हस्तांतरण के संबंध में सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक रीको द्वारा मांग पत्र के अनुसार राशि जमा कराने के पश्चात हस्तांतरण की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। ग्राम नथोणियों का वास में स्वीकृत स्थल पर उप स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण करवाने, मालपुरा निवासी बालाराम चौधरी द्वारा चार रास्तों पर गति अवरोधक लगाने, निंबासर निवासी मगाराम द्वारा एन.एच.-15 सड़क विस्तार के उपयोग में ली जा रही काश्तकारी भूमि का अवाप्ति भुगतान दिलाने, शहर के वार्ड 1 के पार्षद सुल्तानसिंह ने सुथारों के मोहल्ले में पानी की सप्लाई शुरू करने की मांग रखी। वार्ड संख्या 33 बाड़मेर द्वारा नाली निर्माण कार्य की समस्या का समाधान कराने, सरनू पनजी निवासी भूराराम द्वारा अवैध खनन रुकवाने, जय चितौड़ गाडिया लौहार सुधार समिति द्वारा गाडोलिया लौहारों की आरक्षित भूमि पर अतिक्रमण हटाने की मांग रखी।

कुशीप निवासी भोमसिंह उर्फ भोमाराम पुत्र भटू राजपुरोहित ने बताया कि जमीन पर कब्जा करने की नियत से विजयसिंह पुत्र सतीदानसिंह आए दिन मारपीट कर रहा है। इस आशय का पुलिस थाना सिवाना में मामला दर्ज है। कार्रवाई नहीं होने से आरोपी जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं।

शहर के गांधीनगर में विवादित नाला निर्माण का मामला हर माह होने वाली जनसुनवाई में उठता है। नगरपरिषद आयुक्त के मौका रिपोर्ट तैयार कर स्थाई समाधान के निर्देश दिए। अभी तक नगरपरिषद प्रशासन स्थाई समाधान नहीं ढूंढ पाया है। गुरुवार को आयोजित जनसुनवाई में फिर यह मामला सामने आया। कलेक्टर ने गांधी नगर नाला संबंधित मामले में स्थाई समाधान के बारे में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने नाले की नियमित रूप से सफाई कराने के निर्देश दिए।

सिवाना क्षेत्र के कुशीप निवासी चंपालाल पुत्र भोमाराम राजपुरोहित ने जनसुनवाई में कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में बताया कि खसरा न. 1167, 1169 में खातेदारी जमीन स्थित है। उक्त जमीन पर लोगों ने कब्जा कर रखा है। यह मामला एसडीएम कोर्ट में दर्ज है, लेकिन एसडीएम कार्रवाई नहीं कर रहे है। इस बारे में तीन बार जनसुनवाई में मामला रखा गया। अभी तक कार्रवाई नहीं की गई।

बाड़मेर. अटल सेवा केन्द्र में जनसुनवाई के दौरान कक्ष के बाहर लगी कत्तार।

बाड़मेर. अटल सेवा केन्द्र में जनसुनवाई करते जिला कलक्टर अधिकारी।

खबरें और भी हैं...