केशरशाह वली का सालाना उर्स मनाया
कस्बेके पादरू रोड स्थित केशरशाह वली रहमतुल्लाह अलेह का सालाना उर्स मंगलवार को रात्रि में केशरशाह वली दरगाह कमेटी मुस्लिम युवा कमेटी के तत्वाधान में धूमधाम से मनाया गया। उर्स मुबारक को लेकर दरगाह प्रांगण को आकर्षक रोशनी से सजाया गया।
ईशा नमाज के बाद तकरीर का प्रोग्राम आयोजित हुआ। इसमें कहा गया कि प्रत्येक मोमिन नमाज कायम करे हमेशा गरीबों की दुख दर्द में मदद करे। उन्होंने कहा कि वली ओल्या से मोहब्बत करने वालों की बात ही कुछ और होती है। मौलाना मो. अनीस रिजवी ने हमेशा ईमान पर चलने की बात कही तथा अल्लाह के रसूल वली आलियाओं के बताए हुए मार्गो पर चलने की सीख दी। तकरीर के बाद अंतरराष्ट्रीय मशहूर फनकार कव्वाल गुलाब हबीब पेंटर ने शानदार कव्वालियां प्रस्तुत की। इनमें मोहम्मद नबियों के सुल्तान, यह है मेरे नबी की शान...पेश की तथा रोशनी वारसी मुम्बई ने ; ऐसी सूरत फूल हो जाऊ, में अशीके रसूल हो जाऊ के साथ शानदार मुकाबला कव्वालियां पेश की।
मेहमानोंका हुआ स्वागत : उर्सके दौरान केशरशाह वली दरगाह कमेटी की ओर से पूर्व मंत्री गफूर अहमद, प्रदेश कांग्रेस सचिव शम्मा बानो, युवा नेता और समाजसेवी महेन्द्र टाइगर, यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव उत्तम राठौड़, एनएसयूआई पूर्व प्रदेश सचिव चेतन मेघवाल, महाविद्यालय उपाध्यक्ष यास्मीन बानो का स्वागत किया गया। अधिवक्ता हाजी नासिर खान, मुस्लिम युवा कमेटी के शेर खान, फिरोज पठान सहित सभी पदाधिकारी नागरिक शरीक हुए।
सिवाना. उर्स कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय।