पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भगवान पार्श्वनाथ मंदिर की वर्षगांठ मनाई

भगवान पार्श्वनाथ मंदिर की वर्षगांठ मनाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैनश्री संघ के तत्वावधान में बुधवार को भगवान पार्श्वनाथ मंदिर की 25 वीं वर्षगांठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल ने शिरकत की। करमावास गांव के चौहटे में आयोजित हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि जैन धर्म अहिंसा का मार्ग दिखाता है। यही कल्याण विश्व शांति का मार्ग है। विधायक हमीरसिंह ने करमावास में 60 लाख के गौरव पथ निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि गौरव पथ निर्माण से करमावास में सड़क मार्ग में सुधार होगा। साथ ही करमावास गौशाला में 57 बीघा भूमि दान देने वाले भामाशाह महावीर भंसाली का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि गौशाला में दान देने वाले तथा गायों की सेवा करने वाले सभी धन्यवाद के पात्र हैं। भामाशाह महावीर भंसाली ने हाल ही में गौशाला के लिए अपनी 57 बीघा भूमि का दान दे दी गौशाला का गेट निर्माण भी करवाया था। कार्यक्रम के दौरान करमावास सरपंच अशोक श्रीमाली ने कहा कि भायल के गौरव पथ की घोषणा के करमावास के विकास में चार चांद लगा दिए हैं। इससे करमावास की सड़क मार्ग व्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि जैन समाज भंसाली परिवार की ओर से गौशाला के दान में भूमि में भव्य गौशाला चल रही है। पार्श्वनाथ भगवान का मंदिर सभी की आस्था का केंद्र है। इस अवसर पर पूर्व सरपंच किशनाराम चौधरी, राजेश जुगताराम चौधरी, ग्राम सेवक मुकेश भारद्वाज, सहित लोग उपस्थित थे। पार्श्वनाथ मंदिर की 25 वीं वर्षगांठ पर जैन संत गुणर|शुरी महाराज का सत्कान हुआ।

खबरें और भी हैं...