सायल बने सुथार समाज नवयुवक मंडल अध्यक्ष
सिवाना | नवयुवकमंडल सुथार समाज की बैठक सुथार भवन अरट का जाव सिवाना में जीवराज जांगिड़ की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में 20 फरवरी को विश्वकर्मा जयंती के सफल आयोजन के संबंध में कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा विचार विमर्श किया गया। साथ ही प्रथम बार नवयुवक मंडल के चुनाव निर्विरोध आयोजित हुए। कार्यकारिणी में अध्यक्ष निम्बाराम सायल, उपाध्यक्ष हजारीमल बूठड, सरक्षक केवलचंद देपडा, कोषाध्यक्ष जीत जांगिड़, सचिव जसराज, प्रचार मंत्री सुरेशकुमार मनोनीत किए गए। नवयुवक मण्डल अध्यक्ष निम्बाराम सायल ने बताया कि आगामी विश्वकर्मा जयंती की व्यवस्था हेतु सदस्यों की कमेटियां बनाकर कार्यों की जिम्मेदारी दी गई। साथ ही 14 को प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित करने और प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित करने का निर्णय किया गया। इसमें सत्र 2015 में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण समस्त विद्यार्थी जो कक्षा प्रथम से स्नातक तक अध्ययनरत थे उनको अपनी अंकतालिकाएं जमा करवाने का आव्हान किया। प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने वाले विद्यार्थी 14 को विश्वकर्मा सुथार समाज भवन में 2 बजे तक उपस्थित हों।