पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भैरव अतिथि निवास का शिलान्यास आज

भैरव अतिथि निवास का शिलान्यास आज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिवाना | कस्बेमें स्थित श्री चम्पवाडी परिसर में जिनकुशल दादावाड़ी गुरु मन्दिर की पन्द्रहवीं वर्षगांठ के निमित नवनिर्मित नाकोड़ा भैरव अतिथि निवास का शिलान्यास मुहूर्त लाभार्थियों का बहुमान 11 फरवरी को तपस्वी मुनि प्रश्मर| विजयजी, मुनि विश्वोदय कीर्तिसागर, मुनि श्रीनमोह विजयजी की पावन निश्रा में रखा गया है। ट्रस्ट अध्यक्ष वंशराज संघवी ने बताया कि भवन का शिलान्यास सवेरे आठ बजे होगा। सुबह 9 बजे जिन मन्दिर दादावाड़ी, गुरुमन्दिर के कायमी ध्वजारोहण एवं वर्षगांठ समारोह पर नवकारशी भोजन के लाभार्थी परिवारों का स्वागत होगा। वहीं 9.30 से 11.30 बजे तक सतर भेदी पूजा भक्ति संगीत के साथ, मन्दिर के वार्षिक चढ़ावे की बोलियां, लाभार्थियों का बहुमान होगा। इसके बाद ध्वजारोहण ,नवकारशी, दादा गुरुदेव की पूजा होगी।

खबरें और भी हैं...