स्वर्णकार संघ ने ज्ञापन सौंपा
सिवाना | स्वर्णकारसंघ सिवाना ने प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम सिवाना सुरेन्द्र सिंह मीणा को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि वित्तमंत्री भारत सरकार द्वारा दो लाख की खरीद बिक्री पर पेनकार्ड कॉपी की अनिवार्यता को लेकर जनता में भारी रोष व्याप्त है, इस अनिवार्यता को खत्म किया जाए। पेनकार्ड की अनिवार्यता के विरोध में बुधवार को स्वर्णकार समाज सिवाना की ओर से विरोध प्रकट कर पूर्ण रूप से व्यवसाय बंद रखने का आह्वान किया गया। ज्ञापन में बताया कि इस काले कानून की वजह से स्वर्णकारी व्यापारियों के व्यवसाय पर बुरा असर पड़ेगा तथा समस्त स्वर्णकार बन्धु बेरोजगार हो जाएंगे। उन्होंने पेनकार्ड की अनिवार्यता को खत्म किए जाने की मांग की।