पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नहीं मिला वन विभाग में बकाया भुगतान

नहीं मिला वन विभाग में बकाया भुगतान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिवाना | वनविभाग में बकाया भुगतान दिलाने की मांग को लेकर युवक ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन भेजा। सिवाना निवासी दयालदास पुत्र मदनदास ने वन मंडल बाड़मेर के अधीन रेंज सिवाना में दिनांक 1 मार्च 2011 से 31 मार्च 2014 तक प्रति माह 6500 रुपए के हिसाब से कंप्यूटर डाटा एंट्री का कार्य किया था। उस कार्य के लिए उसे 31 मई 2013 तक सुचारू रूप से भुगतान प्राप्त हो गया था, लेकिन 1 जून 2013 से 31 मार्च 2014 तक के बिल उप वन संरक्षक बाड़मेर को प्रेषित करने के बावजूद आज दिन तक भुगतान प्राप्त नहीं हुआ है। भुगतान प्राप्ति के लिए उप वन संरक्षक बाड़मेर और क्षेत्रीय वन अधिकारी सिवाना को कई बार मौखिक और लिखित में अवगत करवाने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस कारण युवक मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान है। युवक ने जिला कलेक्टर बाड़मेर को ज्ञापन भेज कर भुगतान दिलाने की मांग की।

खबरें और भी हैं...