गर्मी से पहले ही पानी की किल्लत शुरू
सिवानाउपखंड क्षेत्र के देवड़ा और दुर्गापुरा गांव में गर्मी का मौसम आने से पहले ही पानी की किल्लत शुरू हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पानी की सप्लाई समय पर नहीं दी जा रही है। और पानी भी कम छोड़ा जाता है, इस कारण अभी से ऐसी हालात हो रही है तो फिर गर्मी के मौसम में क्या हालात होगी।
ग्रामीणों ने बताया की जलदाय विभाग के नलकूपों में पानी नहीं होने के कारण समय पर सप्लाई नहीं दी जा रही है, जिस कारण बिना पानी के जीवनयापन करना मुश्किल हो रहा है। साथ ही बिना पानी के पालतू पशु भी पानी के लिए तरस रहे हैं। पानी की कमी के कारण आवश्यकता के अनुरूप पानी की आपूर्ति नहीं होने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों ने कहा कि यदि सही और सुचारू रूप से समय पर पानी की आपूर्ति नहीं की तो हमें मजबूरन होकर आंदोलन करना पड़ेगा। इसलिए समय रहते गर्मी आने से पहले ही पानी की समुचित व्यवस्था की जानी चाहिए। पानी की कमी के कारण सार्वजनिक खेलिया भी सुखी हुई पड़ी है, जिससे मवेशियों को पानी की तलाश में इधर उधर भटकना पड़ता है।