सिवाना में जन जागरूकता रैली निकाली
राष्ट्रीयकृमि मुक्ति दिवस से एक दिन पूर्व मंगलवार को राजकीय सामुदायिक अस्पताल सिवाना से उपखंड अधिकारी कार्यालय तक विद्यार्थियों की ओर से जन जागरूकता रैली निकाली गई।
रैली को डॉ. संजय विमल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में सरकारी एवं निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। रैली को संबोधित करते हुए डॉ. संजय विमल और रोशन माथुर ने एक वर्ष से उन्नीस वर्ष तक के बच्चों को अल्बेंडाजोल की गोली आवश्यक रूप से खिलाने की सलाह दी। इससे कृमि संक्रमण से बचा जा सकता है। कृमि संक्रमण से बच्चों में कुपोषण, खून की कमी होना एवं शारीरिक मानसिक विकास में बाधा सकती है। इस मौके पर डॉ अनिमेश गुप्ता, खंगारदान राव, पिस्ताक खान, देवराज गर्ग, चैनाराम भाटी, नरेंद्रसिंह, मुकेश सोनी, नरेश जोशी, भंवरी चौधरी, लक्ष्मी रामदेव, प्रेमलता गर्ग, लखसिंह सोढा, सांगसिंह, प्रवीण, कुसुम शर्मा, कश्यप, मनोज रामदेव आदि मौजूद थे।
सिवाना. जन जागरूकता रैली निकालते विद्यार्थी।