पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिवाना क्षेत्र के पशुआें में खुरपका मुंहपका रोग

सिवाना क्षेत्र के पशुआें में खुरपका मुंहपका रोग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिवानाक्षेत्र के बामसीन, देवड़ा, दुर्गापुरा, करमावास, फूलण, अर्जियाना सहित आसपास के गांवों के पशूओं में खुरपका मुहपका रोग फेल रहा है। इलाज के आभाव में इस रोग में दिनों दिन बढ़ोतरी हो रही है।

पशुपालकों ने बताया कि विभाग की ओर से इन पशुओं की समय पर सार संभाल नहीं लेने से पशुओं की चलने फिरने सहित खाने पीने में समस्या होती है। दिनों दिन पशु ज्यादा बीमार होते जा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि समय पर यदि इन पशूओं को इलाज नहीं मिला तो यह इलाज के आभाव में दम तोड़ देंगे।

अवगत कराया, पर सुनवाई नहीं

^काफीसमय से क्षेत्र के पशुओं में यह बीमारी पनप रही है। संबंधित विभाग को अवगत करवाने के बावजूद अभी तक इनको इलाज नहीं मिला है। छगनारामबोस, पूर्व उप सरपंच, बामसीन।

^पशुओंमें दिनों दिन रोग की बढ़ोतरी हो रही है, जिससे पशुओं की हालात खराब होती जा रही है। वागसिंहराजपुरोहित, ग्रामीण, अर्जियाना।

खबरें और भी हैं...