- Hindi News
- अमीषा टूर एंड ट्रैवल्स साइबर कैफे का शुभारंभ
अमीषा टूर एंड ट्रैवल्स साइबर कैफे का शुभारंभ
सोजत रोड. कस्बेके फुलाद मार्ग पर शनिवार को सोजत विधायक संजना आगरी के हाथों फीता काट कर अमीषा टूर एंड ट्रेवल्स का शुभारंभ किया गया। प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर अनिल व्यास ने बताया कि यहां सोजत रोड सहित बाहर से आने वाले लोगों को कंप्यूटर सुविधा मिल सकेगी। साइबर कैफे की सोजत रोड में कमी थी उसकी पूर्ति हो गई है। उन्होंने बताया कि यहां पर हवाई टिकिट, ई-रेलवे टिकिट, होटल बुकिंग सहित वाहन किराए पर ले जाने की सुविधा भी मिलेगी। इस मौके पुरुषोत्तम व्यास आदि ने अतिथियों को साफा माला पहना स्वागत किया।