पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क दुर्घटना में दो घायल

सड़क दुर्घटना में दो घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोजत| निकटवर्तीराष्ट्रीय राजमार्ग पर सुकड़ी नदी के पास रविवार दोपहर एक कार ट्रोले से बचने के चक्कर में असंतुलित होकर डिवाईडर से टक्करा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे कार में सवार दो जने घायल हो गए।

जिन्हें उपचार के लिए सोजत अस्पताल लाया गया। यहां से दोनों को पाली रेफर किया गया। पुलिस के अनुसार संजीव पुत्र श्रवणदान चारण निवासी गढ़वाड़ा संजय पुत्र केएल चारण निवासी अजमेर कार में सवार होकर ब्यावर से पाली की ओर जा रहे थे। सुकड़ी नदी के पास एक ट्रोले को ओवर टेक करते समय कार निकट स्थित डिवाईडर से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में दो जने घायल हो गए।