घर-घर घट स्थापना, डांडियों की धमचक
घटस्थापना के साथ ही गुरुवार को जिलेभर में नवरात्रि महोत्सव का श्रीगणेश हुआ। घरों, प्रतिष्ठानों और मंदिरों में विधि विधान से मां की घट स्थापना कर पूजा-अर्चना की गई। चारों और उल्लास और उत्सव का माहौल नजर आया। श्रद्धालुओं ने शुभ मुहूर्त में यज्ञ-अनुष्ठान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच घट स्थापना की। देवी मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इसी के साथ लोगों ने व्रत उपवास भी शुरू किए। गरबा पांडालों में धूमधाम के साथ मां दुर्गा की स्थापना की गई।
सोजत|नवरात्रिके पावन अवसर पर गुरुवार को नगर सहित समीपवर्ती देवी मन्दिरों में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ घटस्थापना पूजा-अर्चना की गई। सवेरे से ही मन्दिरों में श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू हो गया था। सायं काल सभी मन्दिरों में आकर्षक सजावट के साथ आरती सम्पन्न हुई। चारों तरफ मां अम्बे की जय-जयकार के नारे गूंजते रहे। इसी प्रकार नगर की भाखरी पर स्थित साचल वाकल चामुंडा माता, सैजल माता, अम्बे माता, दुर्ग स्थित देवी मन्दिर, राज राजेश्वरी माता, जाकल माता, शीतला माता, पचोल नाडी माता, हिंगलाज माता, राणी भटियाणी माता रेंदडी, अम्बे माता बासना, संतोषी माता, गायत्री माता सहित सभी देवी मन्दिरों में पूजा-अर्चना के साथ माता की प्रतिमाओं का विशेष श्रृंगार भी किया गया।
नाडोल|कस्बेमें शारदीय नवरात्रा को लेकर घर-घर में घट स्थापना की गई। कस्बे के आशापुरा माताजी पाट स्थान, चामुंडा माता, गढ़ी आशापुरा माताजी, अम्बा माता मेहता बास, खीमज माता खारडा रोड, हिगंलाज माता मेघवालों का बड़ा बास, आई माता वडेर चौधरियों का बास, वांकल माता मन्दिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई।
लुणावा|गांवके श्री नवदुर्गा अंबाजी मंदिर परिसर में नौ कलश की मंत्रोच्चारण पूजा-अर्चना कर घट स्थापना की गई। नवरात्रि गरबा महोत्सव के प्रथम दिवस श्री नवदुर्गा अंबाजी मंदिर की प्रतिमा को सजाया गया। यहां पर प्रतिदिन नौ दिन तक कई आयोजन होंगे।
मारवाड़जंक्शन| कस्बेके देवी मंदिरों में घट स्थापना की गई। गोदावास में भोपाजी प्रतापराम गोयल के सानिध्य में बायोसा मन्दिर में घट-स्थापना हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
बर|कस्बेमें घट स्थापना के साथ ही गुरुवार से नवरात्र महोत्सव शुरू हुआ। कस्बे में मुख्य दरवाजा के बाहर मेगड़दा रोड पर गरबा मंडप सजाए गए हैं। बिराटिया कलां, बराटिया ख