पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोजत रोड में पेयजल संकट

सोजत रोड में पेयजल संकट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोजत रोड कस्बे में पेयजल संकट से आमजन परेशान है। कंटालिया बांध जवाई पाइपलाइन परियोजना से पर्याप्त पानी उपलब्ध होने के बावजूद कस्बे में 9 से 13 दिन में पेयजल सप्लाई किया जा रहा है। कई मोहल्लों में तो हालात यह है कि लोगों को एक-एक बूंद के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। लगातार पानी की समस्या काे लेकर रविवार को महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया तथा जलदाय विभाग के दफ्तर के बाहर मटके फोड़े।

लोगों के अनुसार सोजत रोड के बाशिंदों के सामने रही परेशानी कोे लेकर जलदाय विभाग के अधिकारी कतई गंभीर नहीं है। इस लापरवाही के कारण ऐसे विकट हालात तो भीषण गर्मी के दौर में भी देखने को नहीं मिले, जो अब पैदा हो गए हैं। जलदाय विभाग के अधिकारी रोजाना व्यवस्था में शीघ्र सुधार होने का भरोसा दे रहे हैं, लेकिन व्यवस्था सुधरना तो दूर इसके उलट हालात ज्यादा ही विकट होते जा रहे हैं। कस्बे में आपूर्ति के लिए पर्याप्त पेयजल कंटालिया बांध जवाई पाइपलाइन परियोजना से मिल रहा है, लेकिन एक के बाद एक लगातार फूट रही पाइप लाइनों के कारण फिल्टर प्लांट तक पानी पहुंच ही नहीं पा रहा है। जलदायकर्मी एक लीकेज को दुरुस्त कर पानी की आपूर्ति शुरू करते हैं तो लाइन दूसरी जगह से ओर लीकेज हो जाती है। लीकेज के यह हालात करीब एक सप्ताह से हैं। ऐसे में कस्बे की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह डगमगा गई है। हालात यह है कि कस्बे के मात्र एक जोन में पेयजल आपूर्ति करने के लिए कर्मचारियों को फिल्टर प्लांट से पानी की टंकी में पानी संग्रहण के लिए दो से तीन दिन लग रहे है।

पाइप लाईन फूटने से रही हैं परेशानी

^सोजतसिटी मोड भट्टे पर सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है, ठेकेदारों द्वारा बार-बार जलदाय विभाग की पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया जाता है, जिसके चलते सोजत रोड कस्बे की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो रखी है। कंटालिया बांध से पानी लाने की कवायद की गई, लेकिन काफी समय से लाइन को उपयोग में नहीं लिए जाने से वो भी जगह-जगह से लीकेज हो रही है। मनोहरसिंह, इंचार्ज,जलदाय विभाग, सोजत रोड।

फिल्टर प्लांट भी ब्लॉक

कस्बेके सियाट के समीप स्थित फिल्टर प्लांट की होदिया ब्लॉक होना भी कस्बे की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था बिगाड़ रहा है। जलदाय विभाग के अधिकारी ब्लाक को दुरुस्त करने का आश्वासन दिया है, लेकिन ठीक नहीं किए जाने से फिल्टर पानी बहुत ही कम गत