जिला स्तरीय विज्ञान मेला अटबड़ा में
सोजत. निकटवर्तीअटबड़ा ग्राम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 17 से 18 सितम्बर तक दो दिवसीय विज्ञान एवं जनसंख्या विकास शिक्षा मेला आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी प्रधानाचार्य मांगीलाल सोलंकी ने दी। इस मेले मे विज्ञान प्रदर्शनी, सेमिनार, क्विज, वाद विवाद,पोस्टर, लोकनृत्य रोल प्ले आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।