स्वच्छता अभियान को लेकर बैठक
सोजत रोड. रेलवेस्टेशन पर शनिवार को मंडल कार्मिक अधिकारी अजमेर जी.आर.मीना की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मीणा ने बताया कि स्वच्छता के लिए आम आदमी का जागरूक रहना जरूरी है। आम आदमी जागरूक रह कर स्वच्छता की तरफ ध्यान देगा तो अवश्य ही इसका सकारात्मक प्रतिफल मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के निर्देशन में विशेष स्वच्छता अभियान एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्यक्रम 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। बैठक में बैठक में रेलवे के निरीक्षकों एवं सुपरवाइजर ने भाग लिया। इस मौके पर एसएसई एन.एस.मीणा, एसएसई सुरेश तोषावड़ा, सीएमआई राधेश्याम सोनी, एईएन मुकेश मीणा, रेलवे बुकिंग सुपरवाइजर अरूण शर्मा, स्टेशन अधीक्षक स्वास्थ्य निरीक्षक राजेश कुमार मीणा आदि सहित कस्बे के गणमान्य नागरिक मौजूद थे।