पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विषाक्त पदार्थ के सेवन से विवाहिता की मृत्यु

विषाक्त पदार्थ के सेवन से विवाहिता की मृत्यु

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोजत| सिरियारीपुलिस थाना क्षेत्र के धनला ग्राम में एक विवाहिता के शनिवार को किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लेने से उसकी तबीयत बिगड़ जाने पर उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया। जिसकी उपचार के दौरान शनिवार रात्रि मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया कि सुरेश पुत्र मोहनलाल मीणा निवासी पनोता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बहिन मंजू प|ी भैराराम मीणा निवासी धनला को उसका पति लम्बे समय से तंग कर रहा था। इससे दुखी होकर उसकी बहन ने किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।