पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोजत रोड में नहीं सुधरी पेयजल आपूिर्त

सोजत रोड में नहीं सुधरी पेयजल आपूिर्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली. सोजत रोड. सोजतरोड की जनता को ओर कुछ दिनों तक पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। दैनिक भास्कर के 14 सितम्बर के अंक में सोजत रोड में पेयजल संकट शीर्षक से समाचार प्रकाशित होने के बाद जलदाय विभाग के आला अधिकारी हरकत में आए।
रविवार को जलदाय विभाग सोजत के एक्सईएन महेंद्रसिंह राठौड़ एवं एईएन एल.एन.बोरावड़ ने टीम के साथ कंटालिया बांध, सोजत रोड फिल्टर प्लांट सोजत से सोजत रोड रही जलदाय विभाग की पाइप लाइन का जायजा लिया। अधिकारियों ने मौके पर खड़े रहकर कंटालिया बांध से सोजत रोड कस्बे के पानी की आपूर्ति शुरू करवाई। वहीं सोजत सिटी से सोजत रोड रही पाइपलाइन के लीकेज को दुरुस्त कर पानी हर हाल में फिल्टर प्लांट तक पहुंचाने की कवायद शुरू की।

गौरतलब है कि कस्बे में जलदाय विभाग द्वारा कई मोहल्लों में 9 तो कहीं मोहल्लों में 13 दिन बाद भी जलापूर्ति नहीं किए जाने से आमजन पेयजल के लिए भटक रहे हैं। पाइप लाइन में लीकेज,ब्लॉक पड़े फिल्टर प्लांट को दुरुस्त नहीं किए जाने से दिनों दिन कस्बे में पेजयल वितरण का अंतराल बढ़ता गया।
कस्बे में जहां पूर्व में तीन दिन के अंतराल से पेयजल आपूर्ति हो रही थी, वो बढ़ते-बढ़ते 9 दिन के अंतराल तक पहुंच गई। यदि समय रहते आला अधिकारी सचेत हो जाते तो कस्बे में पेयजल के इतने विकट हालात पैदा नहीं होते। बारिश के बाद कंटालिया बांध में पानी की आवक हुई है। जलदाय विभाग ने कंटालिया बांध का पानी लेने का प्रयास किया ही नहीं। जब कस्बे में पेयजल के हालात विकट हुए तब आनन-फानन में बांध से पानी लाने की कवायद शुरू की गई, लेकिन पांच दिनों के प्रयास के बाद भी पाइप लाइन लीकेज के कारण फिल्टर प्लांट तक बांध का पानी नहीं पहुंच पाया। रविवार को कंटालिया बांध से कस्बे में पानी की आवक शुरू हुई।

कई मोहल्लों में टैंकर से पेयजल आपूर्ति

पेयजल संकट से जूझ रहे कई मोहल्लों में रविवार को जलदाय विभाग ने पानी का टैंकर भेज पानी वितरण किया। कस्बे के न्याति नोहरा के पास,गवारिया बास, मालियों का बास, माताजी नगर शास्त्री नगर मोहल्ले में टैंकर से पेयजल वितरण की कवायद रविवार को शुरू की।