- Hindi News
- सोजत में महिला आबकारी निरीक्षक से मारपीट, मामला दर्ज
सोजत में महिला आबकारी निरीक्षक से मारपीट, मामला दर्ज
सोजत. शहरमें शनिवार को अवैध शराब की ब्रिक्री होने की सूचना के बाद नाकाबंदी कर रही महिला आबकारी निरीक्षक के साथ एक महिला ने मारपीट कर दी। घटना के बाद आरोपी महिला पुलिस की गिरफ्तारी के भय से भूमिगत हो गई। पुलिस ने आबकारी निरीक्षक की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार सोजत की आबकारी निरीक्षक वीणा वैष्णव ने सोजत थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह शनिवार काे कस्बे में अवैध शराब की ब्रिक्री होने की सूचना के बाद अपने जाब्ते के साथ नाकाबंदी कर रही थी। इस दौरान दिल्ली दरवाजा के समीप रहने वाली महिला लीला प|ी जगदीश कलाल ने उसके साथ थापा-मुक्की की तथा राजकार्य में बाधा पहुंचाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।