पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घांची समाज का चतुर्थ प्रतिभावान सम्मान समारोह आज

घांची समाज का चतुर्थ प्रतिभावान सम्मान समारोह आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घांचीसमाज का चतुर्थ प्रतिभावान छात्र-छात्रा सम्मान समारोह में अनेकों संत-महात्माओं के सानिध्य में आयोजित होगा। जिसमें विजय पताखा सिरोही के पू.पंन्यास भद्रानंद विजयजी गणिवर म.सा., सोजत रामस्नेही संत डॉ. रामस्वरूप शास्त्री, खांगड़ी के भूतनाथ महाराज, देसु के लक्ष्मण भारती महाराज, बाली के सोमनाथ महाराज सहित अनेकों साधु-संतों के सानिध्य में समारोह आयोजित किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई सोमाभाई मोदी होंगे समारोह के मुख्य अतिथि

भास्करन्यूज. सुमेरपुर

श्री क्षत्रिय घांची समाज शिक्षा समिति के तत्वावधान में घांची समाज का चतुर्थ प्रतिभावान छात्र-छात्रा सम्मान समारोह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई सोमाभाई मोदी के मुख्य आतिथ्य में रविवार को सुबह 9.21 बजे काम्बेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित होगा। प्रवक्ता मांगीलाल परमार ने बताया कि समारोह के दौरान 276 प्रतिभाओं को समाज द्वारा सम्मानित किया जाएगा। समारोह का शुभारंभ सुबह 9 बजे द्वीप प्रज्जवलित करके किया जाएगा।

यहरहेंगे मौजूद

समितिके प्रवक्ता मांगीलाल परमार ने बताया कि समारोह में अतिथि रूप में क्षेत्रिय विधायक मदन राठौड़, पुष्कर महासभा अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण भाटी, एसीजीएम जयपुर नीतू आर्य, राजकीय महाविद्यालय जोधपुर की वाणिज्य व्याख्याता डॉ. ललिता परिहार, अजमेर पुलिस निरीक्षक तोलाराम राठौड़ सहित कई लोग मौजूद रहेंगे।