पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म

नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोजत | सोजतकस्बे में अपने पीहर आई एक विवाहिता का अपहरण करने के बाद नशीला पदार्थ खिला उससे दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीडि़त पक्ष की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है। पुलिस के अनुसार शिवपुरा थाना क्षेत्र में तालका गांव की विवाहिता अपने पति के साथ गत 26 नवंबर की शाम को सोजत पहुंची। सोजत में मुख्य मार्ग पर छोड़ कर उसका पति बाइक लेकर रिश्तेदार से मिलने रेंदडी चला गया। विवाहिता पैदल ही अपने पीहर जा रही थी कि इस दौरान पीछे से टवेरा लेकर रामलाल देवासी पुत्र भाखराराम निवासी ओलबी (बिलाड़ा) वहां पहुंचा, जिसके साथ उसके गांव का सुखाराम देवासी, पर्वतराम देवासी निवासी रायपुरिया अमानराम देवासी भी था। इनमें से एक आरोपी रामलाल देवासी विवाहिता का रिश्तेदार है, जिसके कहने पर वह कार में बैठ गई। आरोप है कि रास्ते में नशीला पदार्थ खिला कर आरोपी उसे जोधपुर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

किसी तरह विवाहिता आरोपी के चंगुल से निकल कर 28 नवंबर को अपने पीहर पहुंची और घटनाक्रम बताया। रिपोर्ट में रामलाल देवासी पर उससे दुष्कर्म और बाकी के आरोपियों पर षडयंत्र में शामिल होने के आरोप है।