पाली. सोजत/बर/चंडावल. जिले में सर्दी का असर सोमवार को जारी रहा। न्यूनतम तापमान स्थिर रहा। वहीं अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ गया तथा 29 डिग्री पर गया। सोमवार रात को सर्दी हवाएं चलने से कंपकंपी छूट गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले कुछ दिनों में पारा 8 डिग्री से नीचे जाएगा।
वहीं हिल स्टेशन माउंट आबू में पिछले दो दिनों घना कोहरा छाए रहने आसमान में बादलों के छाए रहने से सेामवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री का उछाल दर्ज किया गया। इसके बावजूद सर्दी के तेवर बरकरार रहे।
सोमवार को आसमान में बादलों के छाए रहने से धूप की तपिश भी कम रही। वहीं शहर में रोजमर्रा के कामकाज की दिनचर्या भी देरी से ही शुरू हो पाई। सोमवार को यहां का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।