सोजत महोत्सव में आज होगा रन फाेर सोजत
नगर में संचालित सोजत महोत्सव के तहत रविवार को रन फोर सोजत कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इसके तहत सुबह 8:30 बजे स्थानीय सोजत दुर्ग कोट का मोहल्ला से दौड़ रवाना होगी, जो चारभुजा मंदिर, धान मंडी, सब्जी मंडी, मुख्य बाजार, राज पोल गेट होते एसडीएम कार्यालय पहुंचेगी।
आयोजन समिति के गोरधनलाल गहलोत ने बताया कि इस दौड़ को सोजत एसडीएम राधेश्याम हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। दौड़ समापन के बाद एसडीएम कार्यालय के बाहर आयोजित कार्यक्रम में सोजत महोत्सव को लेकर आगामी कार्यक्रमो की जानकारी दी जायेगी। इस दौड़ में बुजुर्ग, महिलाएं, युवक, युवतियां, बालक-बालिकाएं भाग लेंगे।
तहसील स्तरीय चौपड़ प्रतियोगिता आज रेंदडी गांव में
रविवारको निकटवर्ती रेन्दडी गांव में दोपहर 1:30 बजे चौपड़ प्रतियोगिता का आयोजन संयोजक भारतसिंह लखावत सुरेन्द्र सिंह के निर्देशन में किया जायेगा।
मेहंदीप्रतियोगिता में पूजा खुशबू रही प्रथम
सोजतमहोत्सव के तहत शनिवार को स्थानीय विवेकानन्द कन्या महाविद्यालय में मेहन्दी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पूजा रावत प्रथम, निकीता मालवीय द्वितीय, मंजू देवासी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार जूनीयर वर्ग में खुशबू जांगिड़ प्रथम एकता गहलोत द्वितीय विजयलक्ष्मी तृतीय स्थान पर रही। इसके तहत अंजली, काजल, दिव्या, सुमन कंवर, साहिस्ता शेख को बेटी बचाओं के सराहनीय संदेश के लिए चयनीत किया गया। प्रतियोगिता का संचालन मेहन्दी विशेषज्ञ प्रीति राठी के साथ ही सीमा सान्दू, सुनीता व्यास, ममता भाटी कंचन पंवार के निर्देशन में किया गया।