पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्षतिग्रस्त मार्ग से हादसे का अंदेशा

क्षतिग्रस्त मार्ग से हादसे का अंदेशा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बगड़ी नगर रेलवे फाटक से सांडिया की तरफ जाने वाला मुडिया मार्ग क्षतिग्रस्त होने से हादसे का अंदेशा बना हुआ है। सोजत रोड से सांडिया की तरफ आने-जाने वाले अधिकांश वाहन इसी मार्ग से गुजरते हैं। बीच में एक जगह पर आधा मार्ग पूरा क्षतिग्रस्त होकर गहरा गड्ढा बन गया है। दिन में तो यह गड्ढा नजर जाता है, लेकिन रात्रि में अंधेरे में गड्ढे के निकट पहुंचने पर ही यह नजर आता है। ऐसे में कभी भी हादसा हो सकता है। गड्ढे में मिट्टी का भराव कर इस क्षतिग्रस्त मार्ग को दुरुस्त करने की जरूरत है अन्यथा कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। इस मार्ग से प्रतिदिन दर्जनों जीप,कार,ट्रैक्टर बाइक सवार गुजरते हैं। सोजत रोड से सीधे सांडिया की तरफ जाने के लिए यह निकटतम मार्ग है। सड़क मार्ग से जाने के लिए बगड़ी नगर होते हुए जाना पड़ता है, जिसमें वाहन चालकों को करीब तीन किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगा कर जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने इस मुडिया मार्ग के डामरीकरण मांग भी की है।