बाल वैज्ञानिकों ने दिखाया कौशल
वर्तमान समय की महती आवश्यकता है विज्ञान
इसअवसर पर पूर्व आईजीपी पुखराज सीरवी ने कहा कि विज्ञान वर्तमान समय की महती आवश्यकता हैं। व्यक्ति में वैज्ञानिक सोच कल्पना, जिज्ञासा को विज्ञान हीं पूरा करता हैं। समारोह की अध्यक्षता कर रही जिला शिक्षा अधिकारी कपिला ने कहा कि विज्ञान के बिना जीवन की कल्पना ही अधूरी हैं। देश के प्रसिद्ध वैज्ञानिको के जीवन से एवं पूर्व राष्ट्रपति एपीजे कलाम से प्रेरणा लेकर बाल वैज्ञानिको को जीवन में वैज्ञानिक दृष्टिकोण रख कर आगे बढ़ना चाहिए। इस अवसर पर सरपंच हीराराम सीरवी, ग्रामविकास समिति के अध्यक्ष दिलीप चौधरी, किसानाराम, भबूताराम, बाबूलाल आगलेचा, मुकनाराम, मोहनलाल बर्फा, गणपतलाल, ऋतूराज सिंह, प्रधानाचार्य नाहरसिंह, खींवाराम, गुमानसिंह आदि ने भी अपने विचार प्रकट किए।
संचालन अर्जुनलाल चौधरी ने किया।
अटबड़ा में जिला स्तरीय विज्ञान मेला सम्पन्न
भास्कर न्यूज. सोजत
निकटवर्ती अटबड़ा गांव में स्थित राउमावि में पिछले तीन दिनों से चल रहे जिला स्तरीय विज्ञान मेले का शुक्रवार को समापन समापन हो गया। इस मौके पर सम्भागी बाल वैज्ञानिकों द्वारा अपने-अपने विज्ञान मॉडलों की प्रस्तुति देकर वैज्ञानिक कौशलता का प्रदर्शन किया। बच्चों ने सामुदायिक स्वास्थ्य पर्यावरण, विज्ञान गणित में युगांतरकारी ऐतिहासिक घटनाएं, सूचना एवं संचार प्रोद्याेगिकी, अपशिष्ट प्रबन्धन आदि विषयों पर बालको ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
मेला संयोजक संस्था प्रधान मांगीलाल सोलंकी ने बताया कि इस मौके पर पूर्व आईजीपी पुखराज सीरवी, जिला शिक्षा अधिकारी नूतनबाला कपिला भी मौजूद रही। मेले में 39 विद्यालयों के 173 बाल वैज्ञानिको ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा दर्शाई।
विजेताओंको किया पुरूस्कृत
इसमेले में अपनी वैज्ञानिक कौशलता का श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर राउमावि बांगड स्कूल पाली, रायपुर, मरूधरा बाउमावि विद्यावाड़ी खिमेल, दयावती सरस्वती माध्यमि विद्यालय देसूरी, सिद्धार्थ शिक्षा सदन सोजत रोड़, राबामावि अटबड़ा, अभय नोबल माध्यमिक विद्यालय तखतगढ़, सर्वोदय उप्रावि सोजतरोड़, चन्द्राज उमावि सोजत रोड़,राउमावि बाबरा सहित अन्य कई विद्यालयों के विजेता रहे बाल वैज्ञानिको को पुरूस्कृत किया गया।
सोजत. अटबड़ा विज्ञान मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं मॉडल प्रस्तुत करती बाल वैज्ञानिक।