बागावास में फांसी के फंदे पर झूला युवक
सोजत. थानाक्षेत्र के बागावास ग्राम में शनिवार को युवक ने फांसी के फंदे पर झूल कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने बताया कि पोकरराम पुत्र शेषाराम सीरवी ने रिपोर्ट दी की उसका भाई लक्ष्मणराम पुत्र उमाराम सीरवी 10-15 दिन पूर्व में ही बैंगलोर से गांव बागावास आया था, वह मानसिक रूप से कुछ कमजोर भी था। अचानक शनिवार दोपहर बाद उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।