पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोजत अस्पताल में घुसे चोर पांच मोबाइल नकदी ले गए

सोजत अस्पताल में घुसे चोर पांच मोबाइल नकदी ले गए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोजत के सरकारी अस्पताल में शुक्रवार रात चोरों ने भर्ती मरीजों के पांच मोबाइल सेट साढ़े पांच हजार रुपए चुरा लिए। एक ही रात में अस्पताल से मोबाइल नकदी चोरी की घटना से मरीजों उनके परिजनों में रोष व्याप्त हो गया। लोगों का कहना है कि अस्पताल प्रशासन द्वारा रात के समय सुरक्षा के बंदोबस्त नहीं करने से यह वारदात हुई है। शनिवार सुबह मोबाइल नकदी चोरी की सूचना पर पुलिस ने संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू की है।

जानकारी के अनुसार सोजत के सरकारी अस्पताल में आईसीयू वार्ड में खारिया सोढ़ा गांव के दुर्गादान चारण ने अपनी सास कंचन कंवर प|ी करणीदान को कमरा नंबर 4 में भर्ती कराया। शुक्रवार रात चोर भर्ती महिला का मोबाइल पर्स से साढ़े पांच हजार रुपए चोरी कर ले गए। इसी वार्ड में शंकरलाल पुत्र मिश्रीलाल निवासी पतालिया जाव सोजत, कमरा नंबर 5 में भगवान पुत्र चुनाराम चौकीदार निवासी बोयल, कमरा नंबर 5 में पलंग संख्या 7 पर कालूराम भाटी निवासी सोजत रोड और उनकी प|ी शोभादेवी भाटी का भी मोबाइल चोर ले गए। एक ही रात में आईसीयू वार्ड से पांच मोबाइल नकदी चोरी होने की घटना से लोगों में रोष व्याप्त हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर नाइट डयूटी पर तैनात स्टाफ से भी पूछताछ शुरू की है।

अस्पतालप्रशासन ने कहा- सुरक्षा के लिए पुलिस जिम्मेदार

शनिवारसुबह अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन से रात में चोरी की शिकायत की, लेकिन उन्होंने पल्ला जाड़ दिया। पीएमओ डॉ. के आर निमेल का कहना है कि अस्पताल में रात के समय चौकीदार की व्यवस्था नहीं है। उनका कहना है कि सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की है। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत की तो पुलिस ने मौका मुआयना किया। सोजत थाना प्रभारी भंवर रणधीरसिंह ने बताया कि पुलिस ने संदिग्ध लोगों से पूछताछ शुरू की है। अस्पताल में सुरक्षा बंदोबस्त के लिए अस्पताल प्रशासन को भी लिखा जाएगा।