पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेसहारा पशुओं से नागरिक परेशान आए दिन घटित हो रही दुर्घटनाएं

बेसहारा पशुओं से नागरिक परेशान आए दिन घटित हो रही दुर्घटनाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
^बेसहारा पशुओं की भरमार से प्रतिदिन कोई कोई नागरिक महिला चपेट में आकर घायल हो ही जाती है। इस बारे में पालिका उपखण्ड प्रशासन का ध्यान कई बार अवगत कराए जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर समस्या दिन-ब-दिन बढ़ रही है। -सोहनलाल कच्छवाह

^इनबेसहारा पशुओं की समस्या को लेकर पालिका द्वारा गोशाला में 50 हजार रुपए जमा करा कर 100 पशुओं की मंजूरी ली जा चुकी हैं। अब तक 37 पशुओं को गोशाला में भेज दिया गया है। शेष पशुओं को जल्दी ही पकड़ कर गोशाला में भिजवाने की व्यवस्था की जाएगी। इन में से आधे से अधिक पालतु पशु है। पशु मालिक भी समस्या को बढ़ावा दे रहे हैं। चेतनचौधरी, ईओनगर पालिका सोजत

भास्कर न्यूज. सोजत

नगर में पिछले कई दिनों से मुख्य चौराहों, मार्गो, बस स्टैंड सहित सार्वजनिक स्थानों पर बेसहारा पशुओं के जमावड़े से नागरिक परेशान है। इन पशुओं की भाग दौड़ में प्रतिदिन कोई कोई नागरिक चपेट में आकर चोटिल हो रहा है।

सब्जीमंडी में स्थिति और भी दयनीय

नगरके प्रमुख ह्रदय स्थल पर स्थित सब्जी मण्डी की हालत तो इन बेसहारा पशुओं के कारण ओर भी अधिक दयनीय बनी हुई है। इससे सब्जी मण्डी में सब्जी फल खरीदने आने वाले बुजुर्ग नागरिकों ओर महिलाओं के लिए तो यह स्थान अत्यधिक खतरा वाला बन गया है। सब्जी मण्डी में मौजूद पशु सब्जी फल विक्रेताओं द्वारा सड़े गली सब्जी फल मण्डी में पिछवाड़े में ही बीच रास्ते में फैंक दिए जाने से पशु दिन भर आपस में झगड़ते ही देखे जा सकते है। इस कारण यहां नागरिकों का आवागमन भी मुश्किल हो गया है।

इनस्थानों पर जमा रहते हैं बेसहारा पशु

नगरके राजपोल गेट, बस स्टैंड, महावीर सर्कल, काका चौराहा