- Hindi News
- क्षतिग्रस्त बाईपास के कारण कस्बे से गुजर रहे हैं भारी वाहन
क्षतिग्रस्त बाईपास के कारण कस्बे से गुजर रहे हैं भारी वाहन
भास्कर न्यूज. मारवाड़जंक्शन
कस्बे के पास निकल रहे बाईपास के बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण अब भारी बड़े वाहन कस्बे से होकर निकल रहे है। इस कारण से लोगों को परेशानी हो रही है। एक तरफ दो रेलवे फाटकों के अधिकांश समय बंद होने का दंश और ऊपर से भारी वाहनों के प्रवेश पर होने वाले जाम के कारण लोगों के सामने दोहरी समस्या खड़ी हुई है।
जानकारी के अनुसार कस्बे के बसावट के आधार पर कस्बे के मध्य से कोई अन्य रास्ता नही होने के कारण रेलवे फाटको पर रूकना एक मजबूरी है लेकिन इसके साथ बड़े तथा भारी वाहनो के कारण जाम लगना भारी परेशानी का सबब बन चुका है। पुलिस द्वारा सीएलजी सदस्यो के कई बार दबाव डालने के बाद दिन में भारी तथा बड़े वाहनो को नो एंट्री कर रखा है। लेकिन कस्बे के पास से निकल रहा बाईपास वर्तमान में बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो चुका है जिस कारण से भारी बड़े वाहन कस्बे से होकर निकल रहे है। नागरिकों का कहना है कि कस्बे के बाहर पुलिया के नीचे से होता हुआ आऊवा रोड़ पर निकलने वाले बाईपास को डामरीकृत कर दिया जाए तो इस समस्या से काफी निजात मिल सकती है। पूर्व में कांग्रेस सांसद द्वारा बाईपास को पक्का करवाने के लिए एक करोड़ बीस लाख रूपये की राशी स्वीकृत करवाने की घोषणा की गई थी लेकिन वह पूरी नहीं की गई। ग्राम पंचायत द्वारा कुछ समय पूर्व उक्त सड़क पर अपने मद से ग्रेवल करवाया गया था, लेकिन इससे राहत नहीं मिली।
^बाईपासको दुरस्त करवाने के लिये मैने दो बार सार्वजनिक निर्माण मंत्री से मुलाकात कर उन्हे समस्या से अवगत करवाया है। हाल ही में मंत्रीजी के सिरियारी दौरे के समय भी यह मांग पुन: दोहराई है। उन्होंने उक्त बाईपास की सड़क को पुर्णतया डामरीकरण कराने का आश्वासन दिया है। केसारामचौधरी, विधायक
^बाईपास के लिये तकमिना बना कर भेजा हुआ है। स्वीकृति मिलने पर जल्द ही सड़क तैयार करवाई जायेगी। कस्बे के पास सोजत मार्ग पर पड़े खढ़े को बरसात बन्द होते ही पेच करवा देगें ताकी दिक्कत कम हो सके। भोलाराम,एईएन,पीडब्ल्यूडी
भास्कर न्यूज. मारवाड़जंक्शन
कस्बे के पास निकल रहे बाईपास के बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण अब भारी बड़े वाहन कस्बे से होकर निकल रहे है। इस कारण से लोगों को परेशानी हो रही है। एक तरफ दो रेलवे फाटकों के अधिकांश समय बंद होने का दंश और ऊपर से भारी वाहनों के प