पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रैली में भाग लेंगे दो हजार विद्यार्थी

रैली में भाग लेंगे दो हजार विद्यार्थी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोजत रोड. विशेषस्वच्छता अभियान एवं जागरूकता कार्यक्रम को लेकर रेलवे प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम को सफल यादगार बनाने के लिए रेलवे अधिकारी गत पंद्रह दिनों से जुटे हुए हैं। आयोजन को लेकर 1 अक्टूबर को कस्बे के रेलवे स्टेशन से विद्यार्थियों की रैली निकाली जाएगी, जो कस्बे के मुख्य बाजार सहित विभिन्न गली-मोहल्लों से गुजरते हुए आमजन के स्वच्छता के प्रति जागरूक करेगी। रैली में कस्बे के विभिन्न विद्यालयों के करीब दो हजार विद्यार्थी भाग लेंगे। इस आयोजन में विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए रेलवे के अधिकारी लगातार इनसे संपर्क बनाए हुए हैं। रैली में पोस्टर, बैनर होर्डिंग्स बनाने का कार्य भी प्रगति पर है। स्टेशन की साफ-सफाई, यात्री प्रतीक्षालय में रंग-रोगन का कार्य भी प्रगति पर है। स्वच्छता अभियान को लेकर जनभागीदारी पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। रेलवे के एसएसई एन.एस.मीणा, रेलवे बुकिंग सुपरवाइजर अरूण कुमार शर्मा, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक राजेश कुमार मीणा आदि तैयारियों में जुटे हुए हैं। सोजत रोड सरपंच कुन्दन सिंह पंवार धूंधला सरपंच पारसचंद्र जांगिड़ भी इस आयोजन को सफल बनाने के लिए विशेष सहयोग दे रहे हैं।